हड़ताल पर लिपिक, कई काम रुके
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 सूत्री मांगों के समर्थन में पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत लिपिक ((किरानी)) बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे अनुमंडल कार्यालय समेत प्रखंड, अंचल और उपकोषागार, मेसो कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया। सरकारी कार्यों के अलावा जनता का भी कार्य नहीं हुआ। कुछ कार्यालयों में आदेशपालों को काम करते हुए दिखा गया।
दूसरी ओर, उपकोषागार कार्यालय के बाहर चक्रधरपुर के लिपिक जमा हुए तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लिपिकों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
गणतंत्र दिवस पर लिपिकों का रहेगा योगदान
गणतंत्र दिवस पर लिपिकों का योगदान रहेगा। लिपिकों ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय पर्व ((गणतंत्र दिवस)) के आयोजन में वे बाधक नहीं बनेंगे। हालांकि, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन वे सहयोग नहीं देंगे।
ये कार्य बाधित होंगे
: सरकारी चेक नहीं कटेगा।
: प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होंगे।
: सामान्य शाखा, राजस्व शाखा, कल्याण शाखा, निर्वाचन शाखा में कार्य नहीं होगा।
: नजारत की सेवा बाधित रहेगी।
ये रहे हड़ताल पर
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के दशरथ प्रधान, माधव चंद्र हेंब्रम, रंजीत कुमार, दाले उरांव, अजय सामंत, वीरेंद्र यादव, शांति कुंडू, अनिल कुमार सुंडी, राजेंद्र कुंकल, श्याम नाग समेत प्रखंड, अंचल, मेसो कार्यालयों के लिपिक।
इन कार्यालयों में कामकाज रहा बाधित : अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, उपकोषागार, मेसो कार्यालय।