रटन्ती काली सप्तशती यज्ञानुष्ठान 24 से
आदित्यपुर - मांझी टोला श्मशान काली मंदिर चंपई नगर में सात दिवसीय रटन्ती काली पूजा सप्तशती यज्ञानुष्ठान की शुरुआत हुई। इसकी जानकारी सुधांशु शेखर मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी की सुबह खरकई नदी से 108 कुंवारी कन्याओं द्वारा जलभराई कर मंदिर तक घट लाया जाएगा। इसके बाद चंडी पाठ, श्रीमद् भागवत गीता पाठ और रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजन व हवन 29 जनवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को कुंवारी कन्या भोग कराकर अनुष्ठान का समापन होगा।