- Hindi News
- दूसरे दिन भी किरीबुरू बड़ाजामदा सड़क जाम
दूसरे दिन भी किरीबुरू बड़ाजामदा सड़क जाम
भास्कर न्यूज - गुवा/किरीबुरू
बोकना गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह फिर से किरीबुरू - बड़ाजामदा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण बोकना गांव के समीप 14 जनवरी को बस से कुचल कर हुई कातिकोड़ा गंाव के युवकों की मौत से नाराज थे। जाम के कारण इस सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
ग्रामीणों के आक्रोश की मुख्य वजह बस मालिक द्वारा मृतक के परिवार के साथ असहयोग रवैया अपनाने, पीडि़त परिवार को सांत्वना तक नही देने और दुर्घटना में जख्मी विशु पूर्ति, जिसकी मौत 21 जनवरी को टीएमएच में हो गई, उसके इलाज पर ध्यान नही देना से है। गांव की महिलाएं सबसे ज्यादा आक्रोशित हैं। वे ग्रामीण मुंडा तक की बात नहीं सुन रही हैं। ग्रामीण बस मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।
बस मालिक से नाराज
हैं ग्रामीण
दो दिनों पहले भी ग्रामीणों भवानी शंकर ट्रांसपोर्ट की दो बसों को गांव में खड़ा कर दिया था। बाद में पुलिस ने समझा कर बसों को छुड़वाया। ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि अगर बस मालिक ने अस्पताल का पैसा चुकाया होता, तो विशु पूर्ति का शव 21 जनवरी को ही पोस्टमार्टम होकर घर आ जाता, परंतु पैसे के अभाव में 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। फिलहाल देर शाम तक जाम नही हटी थी। पुलिस ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम हटाने की कोशिश में जुटी थी।
किसी ने नहीं समझी बात : बस मालिक
दूसरी तरफ भवानी शंकर बस के मालिक संजीव ने बताया कि वे अस्पताल के तमाम बिल जमा करने को तैयार हैं। इंश्योंरेस क्लेम का पैसा भी पीडि़त परिवार को दिलाया जाएगा।
जहां तक 21 जनवरी को टीएमएच में पैसा भुगतान नहीं करने का आरोप है, तो उस वक्त उनके पास 25 हजार रुपए ही थे, जो वे दे रहे थे। बाकी पैसा में बाद में देता, लेकिन मेरी बात को कोई समझा ही नहीं।
ये होगी दिक्कत : इस दुर्घटना में मृतक के परिवार को इंश्योरेंस क्लेम करने में दिक्कत होगी। क्योंकि जिस बाइक से दुर्घटना हुई है, उस पर तीन लोग सवार थे। ऐसे में इंश्योरेंस क्लेम की प्रक्रिया में भी परेशानी होगी।