पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यालयों में नहीं सरकी फाइल

कार्यालयों में नहीं सरकी फाइल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
जिले भर जारी लिपिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर जनता के काम काज पर पडऩे लगा है। बुधवार को दूसरे दिन भी समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिला के समाहरणालय, अनुमंडल , अंचल व प्रखंड कार्यालयों के लिपिकों के काम नहीं करने से जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित कई काम अटक गए हैं। ट्रेजरी से निकासी में भी परेशानी हो रही है। झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के अंतर्गत जिला के कार्यालयों के लगभग 150 कर्मी हड़ताल पर हैं। समाहरणालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 211 अनुसचिवीय लिपिकों द्वारा 18 सूत्री मांग को लेकर राज्य स्तर पर यह हड़ताल की गई है। बुधवार को समाहरणालय के समक्ष हड़ताली कर्मियों ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। 2014 में सेवानिवृत्त होने वाले लिपिकों को हड़ताल से मुक्त रखा गया है। बुधवार को समाहरणालय संवर्ग के कई विभागों में हड़ताल के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
ये काम हुए प्रभावित
मनरेगा संबंधी फाइलों के निष्पादन में परेशानी आई, ट्रेजरी के कार्य भी प्रभावित हुआ, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र आदि का काम पूरी तरह से बाधित हुआ। समाहरणालय संवर्ग के अन्य विभागों के कामकाज से संबंधित फाइल भी आगे नहीं सरकी। जिला स्थापना शाखा, भूअर्जन कार्यालय, राजस्व विभाग व पंचायती राज विभागों के कामकाज भी प्रभावित हुए हैं।