पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को न्यायालय में लगेगी लोक अदालत

25 को न्यायालय में लगेगी लोक अदालत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - जिला विधिक प्राधिकार के तत्वावधान में 25 जनवरी को अपराह्न 12 बजे से जिला सत्र न्यायालय के सभागार में लोक अदालत लगाई जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपराह्न 12 बजे से मंडल कारा में जेल अदालत लगेगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रामाशंकर सिंह ने दी।
मतदाता दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
चाईबासा - राष्ट्रीय वोटर दिवस पर तांतनगर प्रखंड में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। बुधवार को प्रशिक्षु आईएएस रवि शंकर शुक्ला ने तांतनगर प्रखंड पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रखंड के सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक प्रखंड कार्यालय में की। साथ ही सभी बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने से संबंधित प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई। शुक्ला ने मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड में वाद-विवाद, चित्रांकन प्रतियोगिता, क्विज व प्रभात फेरी निकाले जाने का भी निर्देश दिया।