- Hindi News
- आप और झादिपा के बीच होगा गठबंधनभास्कर न्यूज ! चक्रधरपुरझारखंड दिशोम पार्टी ((झादिपा)) और आम आदमी प
आप और झादिपा के बीच होगा गठबंधनभास्कर न्यूज -!-चक्रधरपुरझारखंड दिशोम पार्टी ((झादिपा)) और आम आदमी पार्टी ((आप)) के बीच झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन करने की बातचीत हुई है। झादिपा के...
चक्रधरपुर
झारखंड दिशोम पार्टी ((झादिपा)) और आम आदमी पार्टी ((आप)) के बीच झारखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन करने की बातचीत हुई है।
झादिपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 13 जनवरी को वे पार्टी सदस्यों के साथ आप के प्रतिनिधि प्रशांत भूषण, अजीत झा, प्रसुन्न पुष्कर से मिले। वार्ता में झादिपा ने लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर गठबंधन का प्रस्ताव दिया तथा 5 मुद्दों को झारखंडी जन अर्थात आदिवासी मूलवासी के लिए अनिवार्य बताया।
आप प्रतिनिधियों से डोमिसाइल, विस्थापन-पलायन अविलंब रोकने, झारखंडी भाषा संस्कृति को समृद्ध करने, भ्रष्टाचार मिटाना, सुशासन लाने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।