नौकरी पाने के टिप्स देंगे विशेषज्ञ
रिमांड होम से भागा बाल कैदी
चाईबासा - शहर स्थित रिमांड होम से जानलेवा हमला करने के आरोप में बंद एक बाल कैदी भाग गया। घटना मंगलवार की शाम की है। बताया जाता है कि शाम को जब ड्यूटी पर तैनात जवान विशु हेंब्रम सेल में गया तो उस पर कुछ बाल कैदियों ने रड से हमला कर दिया।हमले से विशु हेंब्रम गिर गया। इसी का फायदा उठा कर बाल कैदी राजू सुरीन मेन गेट से भाग निकला। राजू चक्रधरपुर का रहनेवाला है। वह पिछले कईमाह से रिमांड होम में बंद था।
सीट को लेकर ट्रेन मारपीट, सिर फोड़ा
चक्रधरपुर - दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के एस 7 बोगी में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच हुई मारपीट में राकेश गिरी नामक युवक का सिर फट गया। घटना राउरकेला स्टेशन की है। घायल युवक का इलाज चक्रधरपुर में किया गया है। इस दौरान चक्रधरपुर स्टेशन में 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। वहीं घायल युवक राकेश ने कहा है कि मारपीट के दौरान दूसरे यात्री के सहयोग के लिए एक आरपीएफ का जवान आ गया। उसके डंडे से राजेश का सिर फट गया है। राकेश गिरी साउथ बिहार ट्रेन से बिलासपुर से टाटानगर जा रहा था। इसी दौरान राउरकेला में एक यात्री जबरन उसकी बर्थ पर बैठना चाहा। राकेश ने एतराज जताया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।
नौकरी पाने के टिप्स देंगे विशेषज्ञ
किरीबुरू - शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी की तैयारी के टिप्स दिए जाएंगे। इसी को लेकर किरीबुरू के एसडीपीओ रजत मणिक बाखला के प्रयास से 1 फरवरी को नोवामुंडी कैरियर काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें रांची से 6 -7 सदस्यीय विशेषज्ञ दल नौकरियों में सफलता के लिए टिप्स और सुझाव देंगे। एसडीपीओ ने बताया कि लौहांचल में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। हमारा प्रयास है कि यहां के लोग शिक्षक, प्रोफेसर, एसएससी, रेलवे, बैंक, सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित कर नौक री हासिल करें।