पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटशिला ए, पोटका व राखा जीते अपने मैच

घाटशिला ए, पोटका व राखा जीते अपने मैच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटशिला
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ७ वें विजय बोस ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में घाटशिला ए, पोटका, राखा माइंस ने अपने- अपने मैच जीत लिए। काशिदा बरडीह मैदान में घाटशिला ए और धालभूमगढ़ के बीच खेले गए मैच में टॉस जीत कर घाटशिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २५ ओवर में दिनेश के २५ और रिशु के २० रन की बदौलत १०७ रन बनाए। धालभूमगढ़ के सागर और मिकू ने ३-३ विकेट लिए। जवाबी पारी में धालभूमगढ़ की टीम सुमित के २४ रन की बदौलत २२ ओवर में १०० रन बना कर ऑल आउट हो गयी। इस घाटशिला की टीम ने मैच सात रनों से जीत लिया।
पोटका मैदान में पोटका और बोड़ाम के बीच खेले गए मैच में पोटका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीनू के ५१ रन की बदौलत २० ओवर में ८ विकेट गंवा कर ११८ रन बनाए। बोड़ाम के भाग्यधर ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किए। जवाबी पारी में बोड़ाम टीम के दलगोविंद ने १८ रन बनाए। पूरी टीम १७.५ ओवर में १०८ रन ही बना सकी। बोड़म की टीम १० रनों से विजयी रही। पोटका के अजय ने तीन विकेट प्राप्त किए।
राखा माइंस मैदान में राखा माइंस और मुसाबनी के बीच खेले गए मैच में मुसाबनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंवर के ४९ रनों की बदौलत १२३ रन बनाये। टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो गये। जवाबी पारी में राखा ने सोनू सिंह के ४० और बबलू के १९ रनों की बदौलत १७.२ ओवर में ६ विकेट से मैच जीत लिया।
क्वार्टर फाइनल में घाटशिला ए व चाकुलिया, जादूगोड़ा व
डुमरिया, बहरागोड़ा व मऊभंडार के बीच मुकाबला होगा। जबकि घाटशिला बी का मुकाबला किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है।