पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगने पर 15 दिनों में मिलेगा काम

मांगने पर 15 दिनों में मिलेगा काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ((मनरेगा)) के तहत होने वाले काम के स्तर में गिरावट रोकने और काम के स्तर को बढाने के लिए काम मांगो अभियान के तहत बुधवार को पावड़ा स्थित माझी महाल भवन मे एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि डीडीसी अजीत शंकर और मनरेगा के डायरेक्टर मनोज कुमार के अलावा अनुमंडल के सभी बीडीओ, बीपीओ, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक भी उपस्थित थे । कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि मजदूरों को काम मांगने का हक हासिल करने में सहयोग करना और फिर सह सुनिश्चित करना कि उन्हें १५ दिनों के अंदर काम मिल जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान को प्रशासन और स्थानीय नागरिक संगठनों द्वारा मिल कर चलाया जाएगा ।