स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी
चक्रधरपुर - श्रीश्री रामकृष्ण सेवा समिति में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुबह 9 बजे पुरोहित चंदन चटर्जी ने रामकृष्ण की तस्वीर की विधिवत पूजा की। महिलाओं ने स्त्री सत्संग प्रस्तुत किया। दोपहर में प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान गरीबों को भोजन कराया गया। शाम में श्रीश्री स्वामी विवेकानंद के जीवनवृंत, उनके विचारों एवं उपदेशों की आलोचना की गई। मौके पर सदस्यों ने सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।