सड़क के लिए डीसी से मिलेंगे बलमुचू
घाटशिला - बिरसा मुंडा क्लब भादुआ में सांसद प्रदीप बलमुचू ने बिरहोर और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में सरकार द्वारा आदिम जनजाति के स्नातक पास लोगों को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत काफी आदिम जनजाति वर्ग के लोगों को लाभ मिला। कहा कि दामपाड़ा में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य अधूरा है। विभागीय अधिकारी से बात कर सड़कों को जल्द पूरा करने की मांग की जाएगी। भादुआ के बिरहोर ग्राम प्रधान सोमरा बिरहोर ने उन्हें बताया कि कई वर्ष पूर्व सरकार द्वारा कुछ बिरहोर परिवारों को आवास लाभ देने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन सभी परिवार को इसका लाभ नहीं दिए जाने के कारण इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया।