चार पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
चाईबासा - नोवामुंडी थाना अंतर्गत पीडि़ता काकोली पॉल द्वारा दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करने के मामले में डांगुवापोसी के रेलवे क्वार्टर निवासी संजीव पाल, स्वपन कुमार पॉल, दीपाली पाल व कोलकाता में रहने वाले सोमनाथ पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि काकोली का विवाह 15 सितंबर 2010 को हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके ससुर व भैंसुर का रवैया अच्छा नहीं रहा। वे लोग उसे दहेज के लिए बार-बार प्रताडि़त करते थे। 2 लाख की राशि नहीं देने पर पीडि़ता को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। 19 जनवरी को काकोली के ससुराल वालों ने रुपए की मांग की।जिसके आधार पर नोवामुंडी थाना में 22 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई।