पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन प्रबंधन को सौंपा व्हील चेयर

स्टेशन प्रबंधन को सौंपा व्हील चेयर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - रोटरी क्लब के सचिव विनोद भगेरिया व अन्य सदस्यों ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आरके पाल को व्हील चेयर सौंपा। भगेरिया ने बताया कि चक्रधरपुर स्टेशन के कई व्हील चेयर पुराने एवं खराब हो चुके हैं। इसलिए, रोटरी क्लब ने आधुनिक व्हील चेयर दान किया है।रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीर प्रमाणिक ने स्टेशन में पुराने व खराब पड़े व्हील चेयर को निजी खर्च से बनवाने की बात कही।मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के डीसीएम शुभाशीष कोले, रोटरी क्लब के प्रफुल्ल पाठक, एंथोनी फर्नांडो, सच्चिदानंद, गौरीशंकर महतो, राजकुमार केजरीवाल, आरएस कुमार, आशीष भगेरिया, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।