पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टमास्टर से 2 लाख रुपए लूटे

पोस्टमास्टर से 2 लाख रुपए लूटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
तांतनगर ओपी अंतर्गत खेडिय़ाटांगर के पोस्टमास्टर जगदीश चंद्र पूर्ति से छह लुटेरों ने सरेशाम 2 लाख रुपए लूट लिया। घटना बुधवार की शाम करीब 4.20 बजे खेडिय़ाटांगर- भालूबुरू मार्ग के पुल के पास हुई। तीन बाइक से आए छह अपराधियों ने पोस्टमास्टर को ओवर टेक कर रोक लिया था। उन्होंने पोस्टमास्टर और उसके दोस्त तेंतड़ा की मुखिया बालेमा सिरका के पति मंगल सिंह सिरका के ऊपर पिस्तौल तान दी और मोटरसाइकिल के हैंडल पर टंगे रुपए से भरे थैले को लेकर चलते बने। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कोकचो की ओर
भाग निकले।
जानकारी मिलते ही ओपी पुलिस ने पोस्टमास्टर व मुखिया पति के मोबाइल को जांच के लिए अपने पास रख लिया। गुरुवार को जमशेदपुर के सीनियर सुप्रीटेंडेट पोस्टमास्टर ((एसएसपी)) एन सरकार, चाईबासा की असिस्टेंट सुप्रींटेंडेंट पोस्टमास्टर गुडिय़ा कुमारी व चाईबासा के पोस्टमास्टर हीरा मोची ने घटना स्थल का मुआयना किया।