नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
नेताजी क्लब किरीबुरू द्वारा नेताजी चौक में स्थापित उनकी प्रतिमा पर खदान महाप्रबंधक के इमराज द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। साथ ही सामुदायिक केंद्र किरीबुरू में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर आरएन तिवारी, एसपी सामंत राय, डॉ.एम विश्वास, मुकेश किशोर करण, मो.इकबाल अहमद, बादल मन्ना, धीरेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, संजीव कुमार, सुजाता पटनायक आदि उपस्थित थे।