पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांगुवापोसी में खुलेगा पहला ट्रेनिंग सेंटर

डांगुवापोसी में खुलेगा पहला ट्रेनिंग सेंटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ((चक्रधरपुर रेलमंडल)) की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए डांगुवापोसी स्टेशन में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। यह सेंटर महिलाओं द्वारा ही संचालित होगा और इस सेंटर की अध्यक्ष होंगी विधायक गीता कोड़ा। इसे लेकर गुरुवार को रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शिवरंजन मिश्रा व मंडल महासचिव शशि मिश्रा और विधायक गीता कोड़ा के बीच में चक्रधरपुर रेलवे गेस्ट हाउस में बैठक हुई। तय हुआ कि सेंटर का संचालन महिलाएं ही करेंगी, जबकि फंड की व्यवस्था मेंस कांग्रेस करेगी। इसमें गैर रेल कर्मियों के परिजनों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।