पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 250 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 250 लोगों ने किया रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - बंगाली एसोसिएशन की ओर से नृत्य कला मंदिर में गुरुवार को अजय सरकार उर्फ निमूदा की स्मृति में शिविर लगाकर 250 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। विधायक लक्ष्मण गिलुवा एवं सिविल सर्जन डॉ वीके तिवारी ने निमूदा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का उद्घाटन किया। सिविल सर्जन ने कहा कि 18 से 60 साल तक के स्वस्थ लोग रक्तदान कर सकते हैं। आपका दान किया रक्त किसी को नई जिंदगी दे सकता है। बंगाली एसोसिएशन के सहायक सचिव विजय गांगुली ने बताया कि शिविर में 8 महिलाओं ने रक्तदान किया है। शिविर के आयोजन में संजीत विश्वकर्मा, डॉ कैलाश नाथ, डॉ एन.होनहागा, मनोरंजन दत्ता, अभिजीत सरकार, प्रवीर प्रमाणिक आदि का योगदान रहा।