- Hindi News
- एमसीसी को हरा नेवटिया माइंस पहुंचा फाइनल में
एमसीसी को हरा नेवटिया माइंस पहुंचा फाइनल में
चाईबासा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 32 वें मिश्रीलाल जैन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में नेवटिया माइंस ने एमसीसी चाईबासा को 4 विकेट से पराजित कर दिया। फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को नेवटिया माइंस व फ्रेंडस क्लब चाईबासा के बीच होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त अबु बकर सिद्दीकी पी उपस्थित होंगे। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए गुरुवार के मैच में टॉस नेवटिया माइंस ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए एमसीसी चाईबासा की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाई। एमसीसी चाईबासा की ओर से उद्घाटक बल्लेबाज सरवन कुमार ने 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक 83 रन बनाया। अन्य बल्लेबाजों में विशाल सिंह ने 4 महत्वपूर्ण 61 रन एवं शिव कुमार महतो ने 20 रन बनाए। नेवटिया माइंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णकांत यादव ने 39 रन देकर 3 विकेट, राहुल लकड़ा ने 32 रन देकर 2 विकेट एवं रूमान अहमद ने 41 रन देकर 1 विकेट लिया। जीत के लिए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेवटिया माइंस की टीम ने 33.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 211 रन बना लिए। नेवटिया माइंस की ओर से राहुल लकड़ा ने 4 चौकों एवं 6 छक्का की मदद से शानदार नाबाद 63 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में मो. साकिब ने 35 रन, भरत शर्मा ने 28 रन एवं वैद्यनाथ शर्मा ने नाबाद 25 रन बनाए। एमसीसी चाईबासा की ओर से रोहित यादव ने 34 रन देकर 4 विकेट एवं विशाल सिंह ने 35 रन देकर 1 विकेट लिया।