दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट 25 से
किरीबुरू। सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खदान द्वारा एथलीट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 व 26 जनवरी को दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में चार ग्रुप शामिल रहेंगे। इन ग्रुपों में पहला 45 वर्ष से ऊपर उम्र के कर्मी, दूसरा 45 वर्ष से नीचे के कर्मी शामिल होंगे। इसी तरह तीसरे ग्रुप में युवा व चौथे में युवतियां शामिल रहेंगे।
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आज
किरीबुरू।सेल के स्थापना दिवस के अवसर पर किरीबुरू व मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा 24 जनवरी को सुबह 7 बजे करीबुरू में 5 किमी की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त दोनों ही खदानों द्वारा अलग-अलग दौड़ की जाएगी। करीबुरू लौह अयस्क खदान द्वारा अम्बेडकर चौक ((बैंक मोड़)) से किरीबुरू-हिलटॉप सड़क मार्ग पर मैगजीन तक से वापसी की जाएगी। जबकि मेघाहातुबुरू खदान की ओर से सीआईएसएफ बैरक बिरसा चौक मेघाहातुबुरू से वायरलेस ((बड़ाजामदा सड़क मार्ग)) तक से वापसी की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सभी उम्र के पुरुष व महिलाएं शामिल होंगे। इससे पूर्व ध्वजा रोहण किया जाएगा और सेल को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी के लिये शपथ भी ली जाएगी।