- Hindi News
- अब शिक्षक नहीं करेंगे गैर शैक्षणिक कार्य : शिक्षा मंत्री
अब शिक्षक नहीं करेंगे गैर शैक्षणिक कार्य : शिक्षा मंत्री
राजेश सिंह/महेन्द्र साव - घाटशिला/धालभूमगढ़
धालभूमगढ़ ((नरसिंहगढ़)) के शत्रुघ्न मध्य विद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह का उद्घाटन मानव संसाधन विकास मंत्री सह युवा कला संस्कृति मंत्री गीताश्री उरांव ने गुरुवार को किया। इस दौरान उन्होंने इस स्कूल के रिटायर शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद स्कूल के स्कॉलरशिप प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनिमेष दास द्वारा प्रस्तुत किए गए कुचीपुड़ी नृत्य से मंत्री ने इतनी प्रभावित हुईं कि उसे रांची आने का न्यौता दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर शिक्षक कुलदारंजन मिश्र, संचालन चन्द्रमणी मोदी तथा ओमप्रकाश शर्मा ने किया।
समारोह में को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से पूरी तरह अलग किया जाएगा। अब तक शिक्षकों को शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में उलझाया जाता था। उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसी संस्था है जहां अनमोल रतन पैदा होते हैं। वह इस स्कूल की बेहतरी का प्रयास करेंगी। इस स्कूल से जुड़े लोग उन्हें लिखित रूप से आवेदन दें। वे हर संभव मदद करेगी।