पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के विकास पर मंथन

समाज के विकास पर मंथन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - आदित्यपुर
गौड़ समाज 21 वीं सदी में भी पिछड़ा है। इसकी वजह तलाशने की जरूरत है। उक्त बातें गौड़ सेवा संघ के 23 वें संकल्प दिवस के मौके पर मंच के चेयरमैन सह संस्थापक अध्यक्ष देवीलाल प्रधान ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं में शिक्षा की लौ जलाए बिना और समाज के शत प्रतिशत लोगों को मताधिकार का प्रयोग का गुर सिखाए बिना समाज का विकास संभव नहीं है। मौके पर हरेकृष्णा प्रधान, अनु श्वरी प्रधान, चतुर्भुज बारीक तथा राम चरित्र यादव ने भी अपने संबोधन में समाज के विकास की बातें कहीं। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के असमय निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एवं कल्याण मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले थे, जो किसी कारण नहीं आ सके।




संकल्प दिवस पर यह प्रस्ताव हुए पारित

गौड़ समाज को अनुसूचित जन जाति की श्रेणी में शामिल करने के लंबित मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। समाज के अत्यंत पिछड़े परिवार की पहचान कर उन्हें मुख्य धारा से जोडऩे की पहल की जाएगी। प्रत्येक युवाओं को मैट्रिक तक की अनिवार्य शिक्षा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। समाज एकजुट होकर मताधिकार का प्रयोग करेगा। तथा मैट्रिक से स्नातक तक की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम : कार्यक्रम के दौरान उडिय़ा मध्य विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को संघ के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।