पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति के नौ सदस्य चुने गए निर्विरोध

समिति के नौ सदस्य चुने गए निर्विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट प्रबंधन समिति के चुनाव में 9 सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के पर्सनल विभाग के डीपीओ सह इलेक्शन ऑफिसर एसपी सेन ने पत्र जारी करते हुए कहा कि साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट प्रबंधन समिति के सदस्यों का चुनाव 22 जनवरी को होना था। समिति की चुनाव में सिर्फ नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इसलिए, चुनाव को रद्द कर नौ सदस्यों को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया है। इन 9 सदस्यों में से ही एक इंस्टीट्यूट के सचिव चुना जाएगा।
ये निर्विरोध चुने गए
शंकर कुमार डे, एस.रवि, रतन मुखी, आशीष कुमार दत्ता, डी लक्ष्मी नरसिंह राव, आरके पाल, जीजी सोनी, गणेश राव व आशीष कुमार दास।