सास, बहु व पति सम्मेलन हुआ
किरीबुरू - किरीबुरू प्रोस्पेक्टिंग स्थित टीओपी झोपड़पट्टी मुहल्ले में गुरुवार को सहिया-सेविकाओं द्वारा सास, बहु व पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर सवालों-जवाबों का दौर चलता रहा। वहीं शादी की उम्र युवक-युवतियों की, परिवार नियोजन गर्भधारण एवं इस बीच होने वाले परेशानियों में उसका हल व उपाय भी बताया गया। इस अवसर पर एएनएम रोजमेरी, फलकेरी मिंज, सहिया सोमवारी कांडुलना, बिलायची पुरती, सुमती देवी, सुमित्रा, निशा सांडिल, सलोनी कंडुलना, सरिता मुंडू, मुंगली सुरेन समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस प्रखंड स्तरीय सम्मेलन 27 को
गुवा - कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 27 जनवरी को नोवामुंडी के पीडब्ल्यूडी बंगला में होगा। इसके लिए कांग्रेसियों ने तैयारी तेज कर दी है। बैठक की तैयारियों को लेकर गुरूवार को गुवा स्थित इंटक कार्यालय में महामंत्री दुचा टोप्पो ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठक की सफलता पर विचार विमर्श किया। श्री टोप्पो ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में नोवामुंडी जाने को कहा।
दो लोगों को मिली 6-6 माह की सजा
चाईबासा - सदर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गुलाम हैदर के न्यायालय से गुरुवार को वन नियमों की अवहेलना कर लकड़ी ले जाने के दो आरोपियों को 6-6 माह की सजा व एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। जिसमें नरसंडा क्षेत्र के रहने वाले मिलन सिंह कुंटिया व मनाय सिंह कुंटिया शामिल हैं। वर्ष 2011 में दोनों के खिलाफ वन विभाग द्वारा वन नियम के अंतर्गत मामले को दर्ज कराया गया था।