- Hindi News
- तीनों अनुमंडलों में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन आज
तीनों अनुमंडलों में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन आज
चाईबासा - जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिले के तीनों अनुमंडल में 24 जनवरी को संध्या 4.30 बजे लीगल एंड क्लीनिक का उद्घाटन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। सदर अनुमंडल के खूंटपानी प्रखंड कार्यालय में सदस्य अधिवक्ता केशव प्रसाद, पीएलवी संजय कुमार कुदादा एवं पीएलवी जेम्स हेम्ब्रम को इसकी जिम्मेदारी दी गई। पोड़ाहाट के भारत भवन कार्यालय में अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा, पीएलवी सावित्री कुदादा, पीएलवी रजनी पुरती व जगन्नाथपुर अनुमंडल के लिए जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में लीगल एड क्लिनिक का आयोजन किया गया है। जगन्नाथपुर में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य अधिवक्ता महेन्द्र दोरायबुरू, पीएलवी सनातन तिरिया व पीएलवी जयराम तिरिया उपस्थित होंगे। लीगल एंड क्लीनिक के माध्यम से जनता को विभिन्न कानूनी व सरकार द्वारा प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। आगामी 12 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव रमा शंकर सिंह ने दी है।