- Hindi News
- पीने और खेती के लिए पानी देगा सेल प्रबंधन
पीने और खेती के लिए पानी देगा सेल प्रबंधन
भास्कर न्यूज - किरीबुरू
सारंडा के करमपदा, भनगांव व नोवा गांव में सेल के किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन की ओर से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इन गांवों में खेती के लिए भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दिशा में पहल करते हुए खदान प्रबंधन द्वारा निविदा निकाली गई थी। करीब 36 लाख रुपए की लागत की इस योजना के तहत कोयना नाला पर चैक डैम का निर्माण कराया जाएगा। पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति सीधे गांव तक होगी। योजना से करीब 192 परिवार लाभान्वित होंगे। यह जानकारी किरीबुरू लौह अयस्क खदान महाप्रबंधक इमराजू ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग को लेकर प्रबंधन योजना को मूल रूप देने की तैयारी में था। मार्च तक योजना को पूरी हो जाएगी।