पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग घटनाओं में तीन लोग जख्मी

अलग- अलग घटनाओं में तीन लोग जख्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा - मुफ्फसिल थाना अंतर्गत महुलसाई मार्ग में गुरुवार की शाम 6 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक झींकपानी थाना अंतर्गत चोया गंाव निवासी 23 वर्षीय कल्याण गोप व सरायकेला निवासी 32 वर्षीय रतन गोप चाईबासा से बाइक से चोया गांव जा रहे थे। जैसे ही वे महुलसाई स्थित तालाब के समीप पहुंचे। मार्ग में अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठे टुंगलई गांव निवासी बबलू सावैंया के बाइक को ठोकर मार दी। घटना में कल्याण व रतन के सिर में गंभीर चोट आई। जब इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। दूसरी ओर एक अन्य घटना में स्टेशन रोड ((मुर्गा पाड़ा)) निवासी 28 वर्षीय संदीप कारवा जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया।