एचसीएल के निदेशक फहराएंगे तिरंगा
स्टोरकीपर ने फांसी लगाकर दी जान
घाटशिला - सुवर्णरेखा नहर परियोजना ((10 नं. डिविजन)) के स्टोरकीपर रामराय हेंब्रम ((45)) का शव गुरुवार को टुमांगडुंगरी धाड़ा नाला के समीप बबूल के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता पाया गया। लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, मगर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक चाईबासा के तांतनगर का रहने वाला था।मृतक की पत्नी मालती हेंब्रम ने बताया कि रामराय हेंब्रम रोज की तरह बुधवार की शाम 6 बजे टहलने के लिए निकले थे। रात 10 बजे तक वापस नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। सुबह ग्रामीणों ने उनका शव देखा।