पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

30 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - घाटशिला
शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि जल्द ही शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है। प्रारंभिक स्तर पर 30 हजार शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित की जाएगी। इससे कुछ हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो पाएगी। बैकलॉग खुलवाकर शिक्षकों की बहाली की जा रही है। विभागीय पेंच के कारण प्रक्रिया में थोड़ा विलंब जरूर हो रहा है पर जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। जिन स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं अथवा केवल एक शिक्षक है वहां तत्काल शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वह धालभूमगढ़ जाने के क्रम में घाटशिला के फूलडुंगरी चौक पर संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य ने एक होनहार नेता को खो दिया है।