- Hindi News
- दीनदयाल शिशु मंदिर का मनाया गया वार्षिकोत्सव
दीनदयाल शिशु मंदिर का मनाया गया वार्षिकोत्सव
भास्कर न्यूज - चाकुलिया
प्रखंड के भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया गांव के दीनदयाल शिशु मंदिर में गुरुवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया । वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेविका राधा देवी रूंगटा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गान भी प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया द्वारा विद्यालय के भैया एवं बहनों के बीच लगभग 250 किताब-कॉपी एवं बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया । वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए राधा देवी ने कहा कि एक छोटे से गांव में सदाचार युक्त अच्छी शिक्षा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है । उन्होंने विद्यालय की बहनों के लिए एक शौचालय का निर्माण कराने की भी घोषणा की । वहीं मारवाड़ी महिला समिति की सलाहकार सरोज रूंगटा ने कहा कि दीनदयाल शिशु मंदिर इस ग्रामीण क्षेत्र में गरीब विद्यार्थियों को बेहतर व श्रेष्ठ शिक्षा मुहैया करवा रही है । मामस विद्यालय को सदा यथासंभव सहायता पहुंचाने को तत्पर रहेगा।
उपस्थित लोग : वरिष्ठ समाजसेविका राधा देवी रूंगटा, मारवाड़ी महिला समिति की सलाहकार सरोज रूंगटा, राजश्री रूंगटा, कोषाध्यक्ष सरोज रूंगटा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक मनसा राम महतो, कमल पसारी, पवन गोयनका, प्रधानाचार्य काली दास हांसदा, देवेन्द्र नाथ महतो, लक्ष्मण महतो, जितेन्द्र महतो, शिक्षक नित्यानंद नायक, पुरुषोत्तम बेरा, मानिक चन्द्र मुर्मू, समीर महतो, विमल कुमार महतो, विनीता महतो, लतिका महतो आदि।