- Hindi News
- सैमसंग प्लाजा में ग्लैक्सी ग्रैंड 2 लांच
सैमसंग प्लाजा में ग्लैक्सी ग्रैंड-2 लांच
चाईबासा - टाउन क्लब के समीप स्थित सैमसंग प्लाजा ((आरबी इंटरप्राइजेज)) में गुरुवार को सैमसंग ग्लैक्सी ग्रैंड-2 मोबाइल की लांचिंग की गई। मौके पर उपस्थित सैमसंग प्लाजा के संचालक राजन आहूजा व कंपनी के स्थानीय वितरक संजय कुमार अग्रवाल ने ग्लैक्सी ग्रैंड -2 को लांच किया। कंपनी के सेल आउट सुपरवाइजर विश्वजीत तिवारी ने कहा कि सैमसंग ग्लैक्सी ग्रैंड-2 मोबाइल में टच स्क्रीन, ड्यूल कोर प्रोसेसर, मल्टी टाई कॉन आदि कई खूबियां हैं। इसमें 8 मेगा पिक्सल का कैमरा है। इससे पूर्व कंपनी के प्रतिनिधि व आरबी इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों द्वारा शहर में मोबाइल लॉंचिंग को लेकर रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर नरेंद्र पाल आहूजा, पंकज आहूजा, अंचल आहूजा, कंपनी के आरएसओ आकाश कुमार व एसओ प्रभात कुमार समेत शहर के काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।