एचसीएल ने खनन पट्टा को लेकर की ग्रामसभा
भास्कर न्यूज - मुसाबनी
एक ओर जहां एचसीएल अपने बंद पड़ी खानों को धीरे-धीरे खोल रही है, वहीं दूसरी ओर मुसाबनी स्थित कांसन्ट्रेट प्लांट का विस्तारीकरण भी करने जा रही है। एचसीएल प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मुसाबनी रांगामटिया गांव में गुरुवार को इसी योजना के तहत ग्रामसभा की गई। ग्राम प्रधान कान्हू बास्के की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में एचसीएल की ओर से के डी चौधरी महाप्रबंधक ((खान)), टी एस महापात्रा उप महाप्रबंधक ((खान)) उपस्थित थे। इसमें सुरदा, केन्दाडीह एवं राखा खनन पट्टा परिचालन की बहाली एवं 12 मांग ग्रामसभा के द्वारा रखी गई और बैठक में मुसाबनी प्लांट के विस्तारीकरण पर चर्चा की गई।
12 शर्तों पर सहमति जताई : एचसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों की 12 शर्तों पर लिखित सहमति जताई। जिसमें बोरिंग द्वारा पेयजल की सुविधा, सीएसआर के तहत व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण देने, बेरोजगार युवकों को रोजगार देने, चौक चौराहों पर सोलर लाईट की व्यवस्था करने, मेडिकल कैम्प की सुविधा देने, कृषि क्षेत्र में सिंचाई का प्रबंधन करने के लिए सरकार से अनुरोध करना आदि की मांग शामिल हैं। ग्रामसभा में पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, वार्ड सदस्य लखन मुर्मू, प्रिया नाथ बास्के, ठाकुर मार्डी, दुला मार्डी, कृष्णा मार्डी, मंगल मार्डी, गोपीनाथ किस्कु, जानको टुडू, सकला टुडू, गोपाल मार्डी, गणेश मार्डी, परमेश्वर मार्डी, जयपाल हांसदा, दशरथ माझी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।