पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशाखुरानी गिरोह ने जवान को लूटा

नशाखुरानी गिरोह ने जवान को लूटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला - नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने मुसाबनी में प्रशिक्षण के लिए आ रहे सीआरपीएफ 197 बटालियन के एक जवान ब्रजेश सिंह को बेहोश कर उनका सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में गुरुवार की देर रात जवान घाटशिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिले। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी ने सीआरपीएफ को सूचित किया। सीआरपीएफ के जवान आकर उसे मुसाबनी ले गए। भुक्तभोगी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वह मध्यप्रदेश भिंड जिले के बेलेपुर निवासी हैं। अवकाश खत्म करने के बाद ट्रेन से वापस मुसाबनी लौट रहे थे। आसनसोल में सुबह 8.20 बजे लोकल ट्रेन पर टाटानगर के के लिए चढ़े थे। उसके बाद होश नहीं रहा। शाम को जब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर होश आया तो बैग तथा पैसे गायब थे। मोबाइल भी नहीं है।