पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों के स्क्रैप औने पौने दाम पर कर दी निलामी

लाखों के स्क्रैप औने-पौने दाम पर कर दी निलामी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
जिले में स्क्रैप लोहा की नीलामी के नाम पर लाखों रुपए का खेल चल रहा है। ताजा मामला लघु सिंचाई विभाग चाईबासा का है। इस विभाग ने स्क्रैप के नाम पर पुरानी गाडिय़ों सहित अच्छी क्वालिटी के लोहा पाइप को मात्र 25 पैसे किलो नीलाम कर दिया है, जबकि बगल के जिले खूंटी में इसी विभाग ने इसे 25 रुपए किलो की दर से नीलाम किया है। खूंटी में नीलामी प्रक्रिया भी पारदर्शी है। विभाग के दोनों कार्यालयों के नीलामी पत्र को देखने पर लगता कि खूंटी व चाईबासा जिले के 120 किमी के फासले में लोहे का दाम बदल गया है। चाईबासा में लघु सिंचाई विभाग ने सभी लोहे व पुरानी गाडिय़ों को 25 साल पुराना बताकर नीलामी की दर दाम तक उल्लेख नहीं किया है,जबकि खूंटी में विभाग ने गाडिय़ों की खरीददारी तिथि, दर, लोहा पाइप व अन्य सामान का वजन, दर आदि की विस्तृत जानकारी दी है। इस मामले का खुलासा गोनू जायसवाल नामक युवक ने किया है। उसने इस मामले को लेकर डीसी को एक पत्र सौंपा है ।



कैसे खुला मामला

40 लाख का सामान बिका 2 लाख में लघु सिंचाई विभाग, चाईबासा ने 180 किस्म के सामान की सूची नीलामी के लिए निकाली थी। इसमें क्रम संख्या एक से 10 तक सरकारी गाडिय़ां थीं। इनका वजन 10 मीट्रिक टन है। 25 रुपए किलो के भाव इन स्क्रैप गाडिय़ों की कीमत 2 लाख 56 हजार 100 रुपए हो जाती है। अन्य 150 किस्म के सामान का वजन तक नहीं दिखाया गया है। सभी वस्तुओं का वजन देखा जाए, तो 180 किस्म के लोहे का दाम करीब 40 लाख रुपए होता है, लेकिन इसे सिर्फ 1लाख 60 हजार रुपए में नीलाम कर दिया गया। उधर, खूंटी में विभाग ने पांच सरकारी गाडिय़ों को 1 लाख 82 हजार रुपए में नीलाम किया है।

॥मामला गंभीर है। शिकायतकर्ता अगर मुझे ठोस कागजात के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे तो कार्रवाई जरूर होगी। ई ऑक्सन भी हुआ है, तो रद्द हो जाएगा। पूरी डिटेल्स अभी मिली नहीं है। इस मामले की जांच होगी। एक ही विभाग के दो कार्यालयों का अलग अलग रेट नहीं हो सकता है। ञ्जञ्ज

अबू बकर सिद्दकी, डीसी,पश्विमी सिंहभूम

॥ई ऑक्शन के तहत स्क्रैप लोहा की नीलामी हुई थी। 25 साल पुराने लोहे हैं। स्क्रैप जितना पुराना होता है, उसका दाम उतना ही गिरता है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।ञ्जञ्ज रविशंकर , कार्यपालक अभियंता ,लघु सिंचाई विभाग, चाईबासा