पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो प्रतिनिधिमंडल ने किया गांव का दौरा

झाविमो प्रतिनिधिमंडल ने किया गांव का दौरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैंतगढ़ - झाविमो जिलाध्यक्ष हेमचंद्र महतो की अगुवाई में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान जन संग्रह-मन संग्रह अभियान व 3 फरवरी को जैंतगढ़ में आहूत झाविमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल डेबरासाई, बीनसाई, हापुगुटू, करंजिया, छोटामहुलडिहा, ढिपासाई, जलडिहा, नरसिंहपुर, काडिग़ुडिय़ा, गोरेयाडुबा, इचापी, पट्टाजैंत, सिलयाई, छनपदा, बुरूहातु, गुटुसाई, बारला, खुंटियापदा, जैंतगढ़ आदि क्षेत्रों का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान जैंतगढ़ में प्रेस वार्ता से पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि झारखंड को बेचने और खरीदने वाले तथा चारागाह की तरह लूटने वालों से कभी विकास नहीं होगा। जहां कांग्रेस व भाजपा ने राज्य को लूटा है वहीं आजसू व झामुमो ने इन राष्ट्रीय दलों के पहलू में बैठकर झारखंड की बर्बादी की इबारत लिखी है। लोकसभा प्रभारी कृष्णा गागराई ने कहा कि अबतक कई प्रतिनिधियों को क्षेत्र की जनता ने सांसद बनाकर विकास करने का मौका दिया है। प्रतिनिधि मंडल में जयपाल कुंकल, राकेश शर्मा, मो.इम्तियाज, नरेंद्र सिंकू, मो.मेहंदी इमाम, अशफाक आलम, सीताराम लागुरी, जोलेन भुइयां, हीरालाल यादव, सुरेश टूटी, मो.रजा उल्लाह, संजीव कुमार, खेमकरण सवैयां आदि मौजूद थे।