एनवाईसी को बोस इलेवन ने हराया
घाटशिला - सोनाखुन मैदान में नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रामचन्द्र हांसदा ने गेंदबाजी और हाड़ीराम किस्कू ने बल्लेबाजी कर किया। पहला मैच एनवाईसी मोहनपुर बनाम बोस इलेवन के बीच खेला गया। इसमें बोस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। एनवाईसी ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 57 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए बोस इलेवन ने 6.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 58 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मौके पर अर्जन, भुवन, देवराज, रिंकू, मलय, देव व विकास आदि उपस्थित थे।