गरीबों के बीच हुआ कंबल वितरण
चाईबासा - आजसू पार्टी के टोंटो प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र नाथ लागुरी ने शुक्रवार को टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी गांव के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम के बाद जेएमएम, बीजेपी, कांग्रेस और जय भारत समानता पार्टी के कई क कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पार्टी को छोड़ आजसू पार्टी का दामन थामा। मौके पर टोंटो प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र नाथ लागुरी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर महेन्द्र लागुरी ने कहा कि ककार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। क ार्यकर्ता के बिना पार्टी नहीं चल सकती है। आजसू पार्टी एक सिद्धांतवादी पार्टी है जो लोगों का विकास चाहती है। इस अवसर पर महेन्द्र लागुरी ((टोंटो प्रखंड अध्यक्ष)), सुंदर लाल, रवि सावैंया, जितेन्द्र, सोमबारी देवी ((वार्ड सदस्य, बड़ी झींकपानी)), सुभाष चंद्र पान, महेश्वर दास, बनमाली केसरी, तारनी सेन, किस्टो पान, सुजीत केसरी, नंदलाल दास और सैकड़ों लोग उपस्थित थे।