साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी
चाईबासा - वन अधिनियम का उल्लंघन कर पेड़ काटने के आरोपी गोन्डा बारी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए शुक्रवार को पोड़ाहाट के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश के न्यायालय से बरी कर दिया गया। घटना को लेकर पोड़ाहाट वन प्रमंडल के सोगरा आरक्षित वन के साईंकाटा के समीप जंगल में उगे छोटे पेड़ को काट लिया था। जानकारी मिलने पर वन पदाधिकारी सृष्टिीधर महतो के नेतृ्त्व में टीम बनाकर 17 दिसंबर 2008 को स्थल की जांच पड़ताल की गई थी। जहां वन विभाग को 30 सेंटी मीटर मोटा व 15 फीट लंबा 30 पेड़ कटा मिला।