- Hindi News
- डांस झारखंड डांस में खूब थिरके प्रतिभागी
डांस झारखंड डांस में खूब थिरके प्रतिभागी
भास्कर न्यूज - चाकुलिया
डाकबंगला परिसर में आयोजित 7 दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गुंज महोत्सव के 5 वें दिन साइकिल रेस, डांस झारखंड डांस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमारीगोड़ा पेट्रोल पंप से मुख्य अतिथि अक्षेस के उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला ने झंडा दिखाकर साइकिल रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुंज महोत्सव आसपास के क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्यों के प्रतिभावान लोगों को एक मंच प्रदान करता है। जिसके माध्यम से गरीब तथा उपेक्षित खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस अवसर पर शाम को डांस झारखंड डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो देर रात तक चलता रहा। वहीं मनोहरलाल प्लस टू मैदान में स्व. बुबाइ दत्त नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अक्षेस से चेयरमैन श्रीनाथ मुर्मू ने किया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर गुंज परिवार के संरक्षक समीर महंथी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, सुधीर पोलाई, धनंजय करुणामय, नागेन्द्र नाथ मुर्मू, मिहीराम सोरेन, मो. गुलाब, मोहन माइति, बलराम महतो, मो. भूटान, अप्पू महतो सहित अन्य लोग
उपस्थित थे।