पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजनगर
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डोमन महतो के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सुबह 11 बजे हाता-चाईबासा मुख्य सड़क को जुगसलाई चौक पर जाम कर दिया और रोड पर ही बैठ गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बीडीओ द्वारिका बैठा तथा थाना प्रभारी वकार हुसैन ने आंदोलनकारियों को मनाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। विभाग के जीएम ने सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू को दूरभाष पर आश्वस्त किया कि राजनगर वासियों को नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद जाम हटा। ज्ञात हो कि राजनगर क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने कई बार विभाग को सचेत किया। इसके बाद बाध्य होकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिलीप प्रधान, जिला महासचिव, विशु हेम्ब्रम, जिला सचिव भागमत मुर्मू, सुधीर तांती, मनोज महतो, धनु मुर्मू, बादल टुडू, ताला टुडू, गोदा लोहार आदि मौजूद थे।
किसने क्या कहा
सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा विभाग जनता की अनदेखी न करें वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा। जनता की शिकायत पर तुरंत अमल करे। जिला अध्यक्ष दिलीप प्रधान ने कहा कि आज जीएम के मौखिक आश्वासन पर जाम स्थगित कर रहे हैं अगर विभाग ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो जीएम को भी उनके साथ अंधेरी सड़क पर रहना पड़ेगा। इसलिए समय रहते विभाग अपना रवैया सुधार ले।