- Hindi News
- चार माह में दो बार बनी सड़क, फिर भी है जर्जर
चार माह में दो बार बनी सड़क, फिर भी है जर्जर
भास्कर न्यूज - चाईबासा
राष्ट्रीय उच्च पथ 75 ((ई)) मरम्मत के एक माह बाद ही जर्जर हो गई। इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए पिछले चार माह में 5 करोड़ से भी अधिक रुपए खर्च किए जा चुके हैं। नवंबर 2013 में 2 लाख 44 हजार रुपए की लागत से करीब आधा किमी सड़क की मरम्मत कराई गई थी, दो फिर से जर्जर हो गई। इससे 4 माह पहले भी इस सड़क को बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन दो माह बाद ही यह जर्जर हो गई। बढ़ते ट्रैफिक व जर्जर सड़क से उड़ती धूल ने एनएच के किनारे बसे 10 हजार लोगों का जीना दूभर कर दिया है। एनएच किनारे के 15 दुकानदारों को खांसी व दमा
की शिकायत होने लगी है। लिहाजा ऐसे दुकानदारों ने दुकान में बैठना भी छोड़ दिया है। धूल से परेशान लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसकी मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। ऐसा नहीं करने
पर सड़क जाम करने की चेतावनी भी दी है।