हस्तशिल्प मेले में मना बालिका दिवस
भास्कर न्यूज - चाईबासा
राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर शुक्रवार को गांधी मैदान में आयोजित हस्तशिल्प महोत्सव सह ट्रेड फेयर में बालिकाओं के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए गए। नृत्य एवं संगीत की शिक्षिका श्रीमती ममता बनर्जी एवं रोटरी क्लब की सदस्य अंजू राठौर व चक्रधरपुर के नाट्य मंच के प्रमुख देवेन्द्र मिश्रा जज के रूप में उपस्थित हुए। दूसरी ओर हस्तशिल्प मेले में विभिन्न राज्यों की संस्थानों द्वारा लगाए गए सिल्क प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेला आयोजन समिति के सचिव संजय कुमार सिंह व मेला संयोजक डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि 27 जनवरी को विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।