पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगालूडीह. गालूडीह रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ छेडख़ानी करने और उसका बैग छीनने के आरोप में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने टेम्पो चालक मो. जागीर हुसैन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से वह अधमरा हो गया। फिलहाल वह निरामया हेल्थ केयर में भर्ती है। इधर, मामले को लेकर घाटशिला रेल पुलिस पीडि़त युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पीडि़ता के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है।
गालूडीह स्टेशन पर छेडख़ानी की शिकायत पीडि़ता ने की है। आरोपी पुलिस कस्टडी में इलाजरत है। उसके स्वास्थ्य में सुधार होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
बीके मिश्रा, ओपी प्रभारी जीआरपी।
टेम्पो चालक की पहचान होने पर हुई धुनाई : आक्रोशित गांव वाले युवक को खोजने के लिए गालूडीह पहुंचे। गली-गली में उसे ढूंढा गया। कुछ देर बाद ही वह टेंपो स्टैंड में मिल गया। पीडि़ता ने उसकी पहचान की। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों में इस कदर गुस्सा था कि उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा था। हालांकि युवक अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बता रहा था।
क्या है मामला
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के हल्दाजुड़ी निवासी युवती गुरुवार को खडग़पुर-टाटा लोकल पैसेंजर से गालूडीह स्टेशन पर उतरी थी। शाम अधिक हो जाने के कारण वह अपनी बहन के घर बड़बिल गांव ((धोडांगा)) जाने के लिए परेशान थी। वह अपने परिचित की तलाश कर रही थी। पीडि़ता के अनुसार इसी बीच उसे अकेला पाकर एक युवक उसके पास आकर बैठ गया। वह अपने को टेम्पो चालक कहकर घर पहुंचाने की बात कहने लगा। उसकी बातचीत से युवती को संदेह हुआ, तो उसने टेम्पो से जाने से उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक उसके पास बैठा रहा और गलत हरकत करने लगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.