पंचायतों में चलेगा काम मांगो अभियान
चाईबासा - शनिवार से तांतनगर में काम मांगो अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे से की जाएगी। यह निर्देश शुक्रवार को तांतनगर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रभारी प्रशिक्षु आईएएस रवि शंकर शुक्ला ने बैठक के दौरान पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को दिया। श्री शुक्ला ने मनरेगा योजनाओं के तहत काम मांगों अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सभी पंचायतों में सुबह आठ बजे से चलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों से समय पर योजनाओं को पूरा कराने की हिदायत दी।
किया लोहा व मिट्टी का संग्रह
चाईबासा - भाजपा के जिला प्रवक्ता रामानुज प्रसाद शर्मा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की 216 पंचायतों में लौह पुरुष सरदार बल्लबभाई पटेल की प्रतिमा के निर्माण के लिए लौह एवं मिट्टी का संग्रह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत जिला संयोजक मंगल सिंह सुरेन सह संयोजक राकेश राउत, अशोक दास, प्रेम प्रधान, हिरा लाल खंडाइत द्वारा कार्यक्रम चलाकर लौह एवं मिट्टी संग्रह किया गया।