पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य बीमा योजना बेहतर विकल्प : उपायुक्त

स्वास्थ्य बीमा योजना बेहतर विकल्प : उपायुक्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
स्वास्थ्य व्यक्ति एवं स्वास्थ्य समाज से ही स्वास्थ्य राष्ट्र का निर्माण होगा और स्वास्थ्य राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उक्त बातें शुक्रवार को पिल्लई हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की कार्यशाला में मुख्य अतिथि उपायुक्त अबुबकर सिद्दीकी पी ने कही। उन्होंने कहा कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कराने के लिए राष्ट्र स्वास्थ्य बीमा योजना एक बेहतर विकल्प है। इस योजना का लाभ उठाना सभी लाभुकों का हक है।
वर्ष 2014 में एक सामूहिक प्रयास से अधिक से अधिक लाभुकों का निबंधन कराने का लक्ष्य है। सदर अस्पताल के एसीएमओ चंद्रावती बोयपाई ने कहा कि बीमा योजना के तहत गरीबों को काफी मदद मिलती है। उन्होंने सदर अस्पताल में राष्ट्र स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभुकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर डीआरडीए के निदेशक नुरूल होदा, पैक्स कार्यक्रम प्रबंधक राजेश पति, जगन्नाथपुर के एसडीओ, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकी कुजूर, चोलामंडलम के जिला समन्वयक रवि विश्वकर्मा के अलावा विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ व बीडीओ
व जिला परिषद सदस्य आदि
मौजूद थे।