पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता दिवस पर बनेगी मानव श्रृंखला

मतदाता दिवस पर बनेगी मानव श्रृंखला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर - मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें बूथ लेवल ऑफिसरों ने हिस्सा लिया। बैठक में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चक्रधरपुर प्रखंड में मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए विमर्श हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी छवि रंजन ने बीएलओ और युवाओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की। साथ ही, सभी स्कूलों में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया। मानव श्रृंखला के बाद बूथों में बीएलओ वोटरों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद बीएलओ वोटर आईडी वितरित करेंगे। मौके पर जीपीएस विनय कुमार दुबे, बीएलओ मो सोहेब, मंगलेश पाठक, महफु जर्रहमान, शिवेंदू षाड़ंगी, रमन केराई, शाहिद अनवर, गौरांग महंती, लक्ष्मी मौजूद थीं।