दिसंबर से नहीं भरा जा रहा है टीडीएस
चक्रधरपुर - उपकोषागार चक्रधरपुर में टीडीसी का 24जी आवेदन दिसंबर से दाखिल नहीं हो पा रहा है। इस बाबत शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारी चक्रधरपुर ट्रेजरी ऑफिस पहुंचकर कार्यपालक दंडाधिकारी राजमहेश्वरम से जानकारी ली। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेजरी में दिसंबर 2013 से 24जी फार्म दाखिल नहीं हो रहा है। लिंक अपडेट नहीं रहने के कारण परेशानी हो रही है। इससे रिटर्न फाइल में परेशानी होती है।