पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉरिअन क्रशर का किया गेट जाम

टॉरिअन क्रशर का किया गेट जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुवा
बड़ाजामदा के टॉरिअन क्रशर में शुक्रवार को रोजगार सहित अन्य मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। सुबह 10 बजे से राजनीति के धुर विरोधी पार्टियों भाजपा, आजसू तथा कांग्रेस के स्थानीय नेता आपस में एकजुट होकर टॉरिअन क्रशर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिलाने के मुद्दे पर क्रशर क ा मुख्य गेट जाम कर दिया। बिना नोटिस के हुए इस जाम से कंपनी में अफरा - तफरी मच गई और प्रशासन का सहयोग मांगा गया। बाद में पुलिस और ग्रामीणों तथा कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच सुलह का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक समस्या का कोई हल नहीं निकला था। इस बंद के कारण कंपनी को लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
नहीं थी कोई जानकारी : टॉरिअन के सूत्रों ने जानकारी दी कि यह बंदी पूरी तरह से अवैध है।



कौन है टॉरिअन स्टील कंपनी

टॉरिअन स्टील कंपनी पिछले कई वर्षों से बड़ाजामदा में कार्य कर रही है। विगत तीन वर्षों से कंपनी बंद थी हाल ही में कंपनी पुन: चालू हुई। कंपनी में रेजिंग का कार्य त्रिवेणी कंपनी के पास है जबकि ट्रांसपोर्टिंग किरीबुरू के स्थानीय लोगों के पास है। किरीबुरू के समीप से लौह अयस्क बड़ाजामदा के टॉरिअन क्रशर में गिरता है। इसके बाद क्रशर से रेल लाइन तक लोडिंग का कार्य शम्भुई -शंभू श्रीवास्तव कराते हैं। कंपनी में नौकरी की मांग को लेकर सुबह 10 बजे कांग्रेस के अशोक दास, आजसू जिलाध्यक्ष जितेन बोबोंगा तथा भाजपा के प्रशांत चांपिया अपने सहयोगी तथा मुखिया के पति दुर्गा देवगम के साथ क्रशर पहुंचे तथा लोगों की मदद से काम बंद करा दिया।