पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुवा में शहरवासियों ने लगाई दौड़

गुवा में शहरवासियों ने लगाई दौड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुवा - 24 जनवरी को सेल के स्थापना दिवस के मौके पर सेल की विभिन्न खदानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां गुवा खदान में महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने वॉक रन को हरी झंडी दिखाई। वहीं बोलानी खदान में उप महाप्रबंधक श्री प्रमाणिक ने दौड़ को हरी झंडी दिखायी।
आमसभा में पैदल पहुंचे ग्रामवासी
गुवा - कोल्हान रक्षा संघ के नोवामुंडी में हुई आम सभा में गुवा तथा बड़ाजामदा के कई ग्रामीण 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर नोवामुंडी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण नगाड़ा, तीर धनुष तथा अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस थे।
वित्तीय साक्षरता केंद्र का हुआ उद्घाटन
चाईबासा - झारखंड ग्रामीण बैंक तथा नाबार्ड के सौजन्य से शुक्रवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की बड़ी बाजार शाखा में वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन बैंक के महाप्रबंधक एबी जेटली द्वारा किया गया। मौके पर नाबार्ड के डीडीएम, डी दत्ता, एलडीएम अनिल कुमार सिन्हा, एनआरएलएम के संयोजक डीपी आचार्या, आरएन सिन्हा आदि उपस्थित थे।
जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
चाईबासा - जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर नाई विकास मंच द्वारा स्थानीय सेन टोला स्थित बिहारी क्लब में जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहारी क्लब परिसर से प्रात: 8 बजे मंच द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।