पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरीबुरू में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

किरीबुरू में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरीबुरू - बरायबुरू-टाटीबा ग्राम विकास समिति द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। यह टूर्नामेंट बुरायबुरू फुटबॉल मैदान में हो रहा है। इसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, समिति अध्यक्ष बुधराम पुरती, ग्राम मुंडा जुनु हेम्ब्राम, हाजा हेम्ब्रोम, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
सेल डे के अवसर पर हुई मैराथन दौड़
किरीबुरू - किरीबुरू। सेल के किरीबुरू और मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदानों में शुक्रवार को सेल का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोनों खदान के प्रबंधन द्वारा पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक ओर किरीबुरू लौह अयस्क खदान महाप्रबंधक के इभाराजू द्वारा, तो दूसरी ओर मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान महाप्रबंधक डी सेठी द्वारा झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया गया। इसके पूर्व दोनों ही खदानों में ध्वजारोहण किया गया। किरीबुरू लौह अयस्क खदान प्रबंधन द्वारा अंबेडकर चौक ((बैंक मोड़)) के निकट मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था।
एथलीट मीट 29 व 30 जनवरी को
किरीबुरू - सेल के किरीबुरू खदान द्वारा एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 व 30 जनवरी को किरीबुरू फुटबॉल मैदान में एथलीट मीट का आयोजन किया जाएगा। इस मीट में चार ग्रुप होंगे।