पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अझादु महासभा ने सुधीर दा को दी श्रद्धांजलि

अझादु महासभा ने सुधीर दा को दी श्रद्धांजलि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अझादु ने सुधीर दा को दी श्रद्धांजलि
आदित्यपुर - अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला-खरसावां की ओर से शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कोल्हान प्रभारी सह जिला अध्यक्ष कमलेश्वरी पासवान ने की। मौके पर सरयू पासवान, महेश , पासवान, राम इकबाल पासवान और मनोज पासवान मौजूद थे।



श्रद्धासुमन अर्पित कर दी अंतिम विदाई

भास्कर न्यूज - गम्हरिया

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो का शव कांड्रा और गम्हरिया पहुंचने पर अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कांड्रा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

इसके बाद छोटा गम्हरिया स्थित पार्टी के प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष अमृत महतो और गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा और झामुमो केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी की अगुवाई में हजारों लोगों ने पुष्पांजलि देकर नम आंखों से सुधीर दा को अंतिम विदाई दी। मौके पर झामुमो नेता लकड़ू महतो, अरुण महतो, बादल पाल, वरुण महतो, रतन महतो और राजू रजक मौजूद थे।